फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 मई को आएगा उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट, ऐसे देखें

Tue, 17 May 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
सुबह 11 बजे परिणाम घोषित होंगे। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
शासन से हरी झंडी मिलने के बाद उत्तराखंड बोर्ड ने रिजल्ट की तिथि घोषित कर दी है। 25 मई को सुबह 11 बजे बोर्ड सभागार में सभापति आरके कुंवर हाईस्कूल और इंटर का परिणाम घोषित करेंगे। इस रिजल्ट को अमर उजाला की वेबसाइट पर भी देखा जा सकेगा।
विज्ञापन

   
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव डा. आरडी शर्मा ने  बताया इस वर्ष परीक्षा में 3,02667 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इसमें इंटरमीडिएट में 1,35645 परीक्षार्थी शामिल रहे।

हाईस्कूल में कुल 1,67022 परीक्षार्थियों में से 160127 संस्थागत और 6895 व्यक्तिगत परीक्षार्थी पंजीकृत थे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष पिछले साल की तुलना में 9973 परीक्षार्थी कम हुए। इस वर्ष प्रदेश में 13 नए केंद्र बनाए गए। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 10 अप्रैल से 24 अप्रैल तक हुआ था। 
विज्ञापन


टेलीफोन पर भी मालूम कर सकते हैं रिजल्ट
उत्तराखंड बोर्ड के हाईस्कूल, इंटरमीडिएट का रिजल्ट पहली बार टेलीफोन पर भी मालूम किया जा सकेगा। बोर्ड सचिव डा. आरडी शर्मा ने बताया रिजल्ट परिषद की वेबसाइट और yourresult.nic.in में देख सकते हैं। साथ ही पहली बार परीक्षार्थी आईवीआरएस के टेलीफोन नंबर 011-24300698 पर भी परीक्षाफल प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें