फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद यूपीएमटी होगी रद्द

Thu, 28 Apr 2016 08:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
विज्ञापन
उच्चतम न्यायालय में एआईपीएमटी और राज्यों की प्रवेश परीक्षाओं के बजाए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) का आदेश आने के बाद अब उत्तराखंड प्री मेडिकल प्री डेंटल टेस्ट (यूपीएमटी) भी रद्द हो सकता है।
विज्ञापन


एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी ने भी इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश में इस साल यूपीएमटी के कुल 12288 आवेदन आए हैं। इसमें 4241 पुरुष अभ्यर्थी, 8007 महिला अभ्यर्थी और 40 दिव्यांग शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट के कॉमन एंट्रेंस के फैसले के बाद अब यूपीएमटी की पूरी प्रक्रिया रद्द होगी।

एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलसचिव प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि वह सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। उन्हें राज्य सरकार से जैसे ही निर्देश मिलेंगे तो वह परीक्षा रद्द करके छात्रों की फीस लौटा देंगे। 
विज्ञापन


यहां करना पड़ेगा आवेदन
यूपीएमटी से आवेदन रद्द होने के बाद अब जो अभ्यर्थी एआईपीएमटी(अब नीट 1) में आवेदन नहीं कर पाए थे, उन्हें दूसरे चरण की नीट 2 परीक्षा में आवेदन का मौका दिया जाएगा। इसके लिए जल्द ही सीबीएसई की ओर से शिड्यूल जारी किया जाएगा। सीबीएसई की नीट 2 परीक्षा में आवेदन के लिए शुल्क जमा करना होगा। यह परीक्षा 24 जुलाई को आयोजित की जाएगी। इसके बाद 17 अगस्त को पूरा रिजल्ट आएगा। नीट के आधार पर ही ऑल इंडिया और स्टेट कोटे की सीटें भरी जाएंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें