फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में बीएससी थर्ड ईयर का पेपर वाट्सएप पर वायरल

Thu, 28 Apr 2016 06:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
विज्ञापन
बीएससी का पेपर वाट्सएप पर वायरल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हिसार में बीएससी थर्ड ईयर मैथ का पेपर एक दिन पहले ही मंगलवार रात को ही व्हाट्स एप पर वायरल हो गया। बुधवार सुबह 8:30 बजे स्टूडेंट्स ने हाथ से लिखकर व्हाट्स एप पर डाले पेपर को कॉलेज प्रिंसिपल को दिखाया। मिलान करने पर पेपर के सभी प्रश्न हूबहू मिल गए। केयूके परीक्षा नियंत्रक को कॉल करने पर जवाब मिला कि पेपर करा लो, बाद में तय कर लेंगे।
विज्ञापन


बुधवार को बीएससी थर्ड ईयर मैथ डायनामिक का पेपर सुबह की पाली में 9.30 से होना था। हिसार के जाट कॉलेज, डीएन कॉलेज, गवर्नमेंट कॉलेज में परीक्षा केंद्र बनाए थे। बुधवार सुबह 8:30 बजे कुछ स्टूडेंट्स डीएन कॉलेज के प्रिंसिपल के पास पहुंचे। छात्रों ने व्हाट्स एप पर आया पेपर उन्हें दिखाया। प्रिंसिपल पवन शर्मा ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक को जानकारी दी।

परीक्षा नियंत्रक से संतोषजनक जवाब नहीं मिला। पेपर शुरू होने से कुछ मिनट पहले प्रिंसिपल ने यूनिवर्सिटी से भेजे पेपर की सील खोली। मिलान किया तो सभी प्रश्न हूबहू मिल गए। प्रिंसिपल ने दोबारा परीक्षा नियंत्रक और केयूके वीसी को जानकारी दी। केयूके प्रशासन ने कहा कि फिलहाल पेपर करा लो। बाद में एफआईआर दर्ज कराएंगे। करीब आधे घंटे देरी से 10 बजे कॉलेजों में पेपर शुरू कराया गया। 
विज्ञापन


रात को 2000 में, सुबह फ्री
परीक्षा देने पहुंचे स्टूडेंट्स ने बताया मैथ डायनामिक का पेपर फोटोस्टेट वाली दुकानों पर मंगलवार रात को ही बंट रहा था। परीक्षार्थी फोटोकॉपी करवा रहे थे। कुछ जगह इसके लिए 1500-2000 रुपये वसूल रहे थे और सुबह पेपर फ्री में व्हाट्स एप पर मिल रहा था।

डॉ. पवन शर्मा, प्रिंसिपल, डीएन कॉलेज ने बताया कि व्हाट्स एप पर प्रश्नपत्र आने के बाद सुबह छात्र शिकायत लेकर पहुंचे थे। केयू परीक्षा नियंत्रक और कुलपति को जानकारी दे दी है। उनके निर्देश पर ही कॉलेज में परीक्षा करवाई गई। फैसला केयू प्रशासन को ही लेना है।

हुकुम चंद, परीक्षा नियंत्रक, केयूके ने बताया कि पेपर वायरल होने की सूचना मिली है। इस संबंध में कॉलेज प्रिंसिपल और सेंटर सुपरिंटेंडेंट से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें