जुड़वा बहनें की जुड़वा हरकतें तो आपने सुनी होगी, लेकिन परीक्षा में भी दो जुड़वा बहनों ने एक समान अंक हासिल किया है। सीबीएसई के 12वीं कक्षा के रिजल्ट में सेक्टर-14 स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल से साइंस फैकल्टी की दो जुड़वा बहन हर्षिता और अंकिता ने 93 फीसदी अंक हासिल किया है।
दोनों बहनों के विषयवार अंक भी समान है। मजेदार बात यह है कि इससे पहले इंजीनियरिंग के लिए हुई संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) में भी दोनों के समान अंक आए थे। पेशे से सिविल इंजीनियर पिता आरएस चौहान बताते हैं कि दोनों बहनों में 14 मिनट का अंतर है, लेकिन दोनों की प्रतिभा एक समान है।
हर चीज बचपन से एक साथ करते आ रही है। पढ़ाई-लिखाई दोनों एक साथ करती है, लेकिन एक समान नंबर आएंगे। इसकी उम्मीद नहीं थी। अब दोनों आगे की पढ़ाई भी चेन्नई के एक ही कॉलेज में सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की करेगी।