फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएमवीडीयू के दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज

Sun, 10 Apr 2016 06:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
श्री माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी (एसएमवीडीयू) के पांचवें दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए फैकल्टी, अधिकारियों और कर्मियों की छुट्टियां रद्द की गई हैं। यूनिवर्सिटी में सुरक्षा का दायरा बढ़ाया गया है। इसमें राज्य पुलिस के साथ अन्य सुरक्षा एजेंसियां तैनात हैं।
विज्ञापन


आगामी 19 अप्रैल को प्रधानमंत्री द्वारा ककरयाल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन करने के साथ दीक्षांत समारोह में भी उनका आना प्रस्तावित है। सूत्रों के अनुसार वह कैंपस के मैदान पर एक रैली में शामिल होंगे, लेकिन आधिकारिक तौर पर अभी इसकी पुष्टि नहीं की जा रही है। यूनिवर्सिटी के अधिकारियों के अनुसार पीएमओ कार्यालय से प्रधानमंत्री के आने की तिथि को अभी हरी झंडी नहीं मिली है, लेकिन उक्त तिथि को दीक्षांत समारोह होना लगभग तय है। 

सूत्रों के अनुसार 2014-15 सेशन के करीब बीस मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण, रजत और सर्वश्रेष्ठ छात्र अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न विषयों में आठ सौ से अधिक विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। यूनिवर्सिटी में मरम्मत और रखरखाव के कार्य युद्धस्तर पर किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय को नई शक्ल देने के लिए रंग-रोगन का काम तेजी से करवाया जा रहा है। रविवार को छुट्टी के बावजूद अधिकारी दीक्षांत समारोह की तैयारियों में जुटे रहे। उनका कहना है कि पीएमओ कार्यालय से उक्त तिथि की हरी झंडी मिलने के साथ ही यूनिवर्सिटी में तय योजना के साथ काम होगा। इसमें डिग्री होल्डरों की सूची बना ली गई है।

समारोह में प्रधानमंत्री के साथ चांसलर एवं राज्यपाल एनएन वोहरा सहित कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। एसएमवीडीयू के दीक्षांत समारोह में देश की कई बड़ी हस्तियां शामिल हो चुकी हैं। अप्रैल 2008 में हुए यूनिवर्सिटी के पहले दीक्षांत समारोह पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह सहित कई बड़ी शख्सियत ने शिरकत की थी।

इसके बाद वर्ष 2010 में दूसरा दीक्षांत समारोह हुआ। इसी तरह नवंबर 2011 में हुए तीसरे दीक्षांत समारोह में पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल शामिल रहीं। फरवरी 2014 को हुए चौथे दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति हमीद अंसारी शामिल रहे। आखिरी दीक्षांत समारोह में वर्ष 2012-13 सेशन के 751 डिग्रियां वितरित की गईं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें