अगर आप भी इंगलिश सीखना चाहते हैं तो ट्यूटर के पास जाने की जरूरत नहीं। बस एक सॉफ्टवेयर डाउनलोड कर लिजिए। लिंगासॉफ्ट एडुटैक नामक सॉफ्टवेयर हर वर्ग की अंग्रेजी की जरुरत व इस भाषा से जुड़ी हर मुश्किल के लिए पूरी तरह कारगर है।
इस सॉफ्टवेयर को तैयार करने वाले गुरविन्द्र सिंह कंग ने बताया कि भारत में अंग्रेजी एक बेहद मुश्किल भाषा के तौर पर जानी जाती है। क्योंकि स्कूल स्तर पर ही बच्चों को अंग्रेजी विषय पढ़ाने पर बल दिया जाता है परंतु अंग्रेजी भाषा सिखाने पर कम ध्यान दिया जाता है। नतीजन ग्रामर न आने के चलते अंग्रेजी भाषा आम तौर पर एक हौव्वा जैसा बन जाती है।
उन्होंने बताया कि इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से छात्र कुदरती तरीके से अपनी अंग्रेजी भाषा की पकड़ में सुधार कर सकते हैं। इस साफ्टवेयर में हजारों वक्ताओं की रिकार्डिंग की गई है और टेस्ट के सभी माड्यूल्स जैसे रीडिंग, राईटिंग, लिस्टिनिंग, स्पीकिंग व ग्रामर के माड्यूल्स हैं, जिनको यह इतनी आसानी से समझाता है कि छात्रों के अंग्रेजी भाषा के ज्ञान में वृद्धि होना लाजमी है।
इसके साथ ही इस साफ्टवेयर में अपनी आवाज खुद रिकार्ड की जा सकती है ताकि गलतियों का पता लगाया जा सके। जिससे भाषा का सही उच्चारण करना आता है।