राजधानी में सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में बुधवार से ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू होने जा रहे हैं, जबकि कुछ निजी स्कूलों ने भी अपने यहां 11 मई से अवकाश करने की घोषणा कर दी है। वहीं, कुछ निजी स्कूलों में 15 मई से अवकाश होंगे।
स्कूल अब 1 जुलाई को खुलेंगे। मंगलवार को स्कूलों में आखिरी दिन होने के कारण बच्चों ने खूब मस्ती की। उल्लेखनीय है कि सरकार ने बीते सप्ताह ही राजधानी में चढ़ते हुए पारे को देखते हुए स्कूलों में 11 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करने का आदेश दिया था।
हालांकि सरकारी व कुछ निजी स्कूलों में कमजोर बच्चों के लिए रीमेडियल कक्षाएं लगाई जा रही हैं लिहाजा इस माह के अंत तक कुछ बड़ी कक्षाओं के बच्चों को स्कूल जाना होगा।