उत्तराखंड में मुक्त शिक्षा के प्रति छात्रों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है। इस साल उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में हुए 31 हजार से ज्यादा दाखिले इस बात की तस्दीक करते हैं। छात्रों के रुझान से संतुष्ट विश्वविद्यालय अब कुछ और नए कोर्स शुरू करने की योजना बना रहा है।
उत्तराखंड मुक्त विवि से मुक्त शिक्षा लेने वाले छात्रों की संख्या वर्ष 2009 के बाद से लगातार बढ़ रही है। 2009-10 में विवि में केवल 178 छात्र ही पंजीकृत थे। सत्र 2015-16 के लिए विवि में छात्र संख्या 26 हजार से ऊपर गई और इस साल छात्रों की संख्या 31 हजार पार कर गई है। छात्रों के लगातार बढ़ते भरोसे से विवि प्रशासन भी खुश है।
विवि के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. राकेश रयाल ने बताया कि इस समय विवि के प्रदेश में आठ क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुड़की, हल्द्वानी, रानीखेत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हैं।