सब कुछ ठीक रहा तो एकेटीयू अगले सेमेस्टर परीक्षाएं उत्तर पुस्तिकाओं पर नहीं, बल्कि ऑनलाइन कराएगी। यूनिवर्सिटी को लगातार मिल रही कॉलेजों में नकल की शिकायतों को लेकर यह कदम उठाना पड़ा है।
प्रश्न पत्र आउट होने की आशंका को देखते हुए प्रश्न पत्र डाकखाने से लाने-ले जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, लेकिन अब तैयारी की जा रही है कि अगले सत्र में होनी वाली सेमेस्टर परीक्षाएं ऑनलाइन कर दी जाएंगी।
इसमें छात्रों को सहूलियत यह रहेगी कि अधिकतर प्रश्न सही का निशान वाले ही होंगे। इनमें छात्र भी आसानी से परीक्षा दे सकेंगे। इसके साथ-साथ मूल्यांकन में होने वाली लापरवाही को भी बंद किया जा सकेगा और कंप्यूटराइज्ड होने से सही मार्किंग होगी।