फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीरी छात्रों की मदद को एससीपी तैनात

Wed, 30 Mar 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
delhi police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली में शिक्षा प्राप्त कर रहे कश्मीरी छात्रों को बेवजह परेशान करने की घटनाओं से बचाने के लिए दिल्ली पुलिस ने स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस (क्राइम) ताज हसन को जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन


जेएंडके के छात्रों की किसी तरह की भी समस्या का वह व्यक्तिगत तौर पर हल करेंगे। राज्यपाल एनएन वोहरा की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री के समक्ष कश्मीरी छात्रों का मुद्दा उठाए जाने के बाद यह व्यवस्था की गई। दिल्ली में रहने वाले छात्र और उनके अभिभावक किसी भी समस्या पर एससीपी के फोन 011-23490211 पर संपर्क कर सकते हैं।

इसके अलावा स्पेशल हेल्पलाइन नंबर 1093 और 100 पर भी संपर्क किया जा सकता है। गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों और डीजीपी को भी एडवाइजरी जारी कर जेएंडके के छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन


मंत्रालय ने उनसे आग्रह किया है कि वह अपने प्रदेश में किसी उच्च पुलिस अधिकारी की नियुक्ति करें, जिनके पास किसी तरह के परेशान करने के मामले सीधे पहुंच सकें और वह उस पर तत्काल कार्रवाई करें। जेएंडके राजभवन इस मामले पर लगातार पैनी नजर रखे हुए है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें