फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेदिक कॉलेजों की भर्ती प्रक्रिया निरस्त

Tue, 19 Apr 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
भर्ती - फोटो : logo
विज्ञापन
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने आखिरकार ऋषिकुल और गुरुकुल आयुर्वेदिक कॉलेजों में होने वाली भर्ती प्रक्रिया को दो साल बाद निरस्त कर दिया है। दोनों कॉलेज अब उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के परिसर हैं।
विज्ञापन


आयोग ने वर्ष 2013 में दोनों कॉलेजों में प्रोफेसर, रीडर और प्रवक्ता रेडियोलॉजी के रिक्त पदों के लिए सीधी भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। प्रक्रिया चल रही थी कि इस बीच वर्ष 2014 में गुरुकुल और ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज, आयुर्वेद विवि का परिसर बन गए।

इन कॉलेजों के परिसर बनने के बाद इनकी भर्ती की जिम्मेदारी विवि पर आ गई। मामले में राज्य सरकार के पत्र भेजने पर आयोग ने जनवरी 2015 में प्रक्रिया स्थगित कर दी थी। तब से लगातार पत्राचार होने के बाद सोमवार को आयोग ने भर्ती प्रक्रिया निरस्त कर दी। अब इन पदों पर भर्ती की पूरी जिम्मेदारी आयुर्वेद विवि के पास होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें