फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPPSC: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, करें आवेदन

Fri, 25 Mar 2016 09:05 AM IST
अरविंद ठाकुर/अमर उजाला, शिमला

सार

  • अलाइड सर्विस सहित 71 पदों पर भर्ती
  • 20 अप्रैल है आवेदन करने की अंतिम तारीख
  • सभी पदों के लिए करना होगा ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन
एक्साइज और टेक्सेशन इंस्पेक्टर के पद रेग्यूलर बेसिस पर भरे जाएंगे।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल के युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खुलने वाले हैं। हिमाचल पद्रेश लोक सेवा आयोग में अलाइड सर्विस सहित कुल 71 रिक्‍त पद भरे जाएंगे। इनमें तहसील वेलफेयर ऑफिसर के 11 पद भरे जाएंगे। एक्साइज और टेक्सेशन इंस्पेक्टर के 12 पद, पंचायत इंस्पेक्टर के 5 पद, इंस्पेक्टर कोऑपरेटिव सोसायटी (ऑडिट) के 33 पद, और इलेक्‍शन कानूनगो के 10 पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन


आवेदन करने की अंतिम तारीख 20 अप्रैल 2016 है। इच्छुक आवेदकों को www.hp.gov.in/hppsc साइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। तहसील वेलफेयर ऑफिसर, पंचायत इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर कोऑपरेटिव सोसायटी (ऑडिट) और इलेक्‍शन कानूनगो के पद अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे।

एक्साइज और टेक्सेशन इंस्पेक्टर के पद रेग्यूलर बेसिस पर भरे जाएंगे। एक्साइज और टेक्सेशन इंस्पेक्टर के सफल आवेदकों को 10300-34800 प्लस 3600 ग्रेड पे वेतमान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस विभाग में कितने पद भरे जाएंगे

अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन।
तहसील वेलफेयर ऑफिसर- सामान्य वर्ग-6 पद, एससी-2पद एसटी-1 ओबीसी-2 पद
एक्साइज और टेक्सेशन इंस्पेक्टर- सामान्य वर्ग-7 पद, एससी-2 पद, ओबीसी-1 पद, सामान्य वर्ग बीपीएल-2 पद
पंचायत इंस्पेक्टर- सामान्य वर्ग-1 पद, एससी-2 पद, ओबीसी-1 पद, सामान्य वर्ग बीपीएल-1 पद

इंस्पेक्टर कोऑपरेटिव सोसायटी (ऑडिट)- सामान्य वर्ग-14 पद,  एससी-5 पद, एसटी-1 पद ओबीसी-4 पद, सामान्य वर्ग बीपीएल-3 पद, एससी बीपीएल-2 पद, एसटी बीपीएल-1 पद, ओबीसी बीपीएल-2 पद, सामान्य वार्ड ऑफ फ्रीडम फाइटर-1 पद
इलेक्‍शन कानूनगो- सामान्य वर्ग-6 पद, सामान्य वर्ग बीपीएल-1 पद, ओबीसी-3 पद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें