फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टर बनने का सपना पाल रहे युवाओं के लिए अहम फरमान

Wed, 23 Mar 2016 02:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
पंजाब सरकार की ओर से जारी पंजाब मेडिकल एंट्रेंस टेस्ट (पीएमईटी) 2016 की नोटिफिकेशन से डाक्टर बनने की तैयारी कर रहे चंडीगढ़ के स्टूडेंट के लिए मुश्किले बढ़ गई हैं। नई नोटिफिकेशन के मुताबिक यदि किसी ने 11वीं और 12वीं चंडीगढ़ से पास की है और वह पंजाब के मेडिकल एंट्रेंस टेस्ट में बैठना चाहता है तो उसके पास पंजाब का डोमिसाइल होना जरूरी है। बिना पंजाब के डोमिसाइल से वह एग्जाम में नहीं बैठ सकेगा, जबकि पिछले एग्जाम तक यह शर्त नहीं थी।
विज्ञापन


इस फैसले से चंडीगढ़ के स्टूडेंट के लिए कंपटीशन कड़ा हो गया है। जिन स्टूडेंट का चंडीगढ़ के मेडिकल कालेज में नहीं होता था तो उनके लिए पंजाब एक विकल्प के तौर पर काम आता था। लेकिन इस नए फैसले से उनके लिए मुश्किलें बढ़ गईं हैं। इस बारे में पहले भी कई पैरेंट्स ने विरोध जताया था, लेकिन उनकी मांगों को अनसुना कर दिया गया। इस फैसले से चंडीगढ़ के पेरेंट्स में नाराजगी है।

दसवीं भी पंजाब से करना जरूरी
मुश्किलें यहीं नहीं थमतीं। पंजाब सरकार ने 2019-2020 के मेडिकल एग्जाम के लिए भी नई गाइड लाइंस तय कर दिया है। इसके मुताबिक 2019-20 एग्जाम में बैठने वाले स्टूडेंट को दसवीं भी पंजाब से पास करनी होगी। यानी जो बच्चे इस साल नौंवी क्लास में हैं व भविष्य में डाक्टर बनना चाहते हैं और मौजूदा समय में पंजाब से बाहर पढ़ाई कर रहे हैं तो उन्हें अगले साल पंजाब से दसवीं पास करना जरूरी होगा।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एनआरआई के लिए एंट्रेस एग्जाम खत्म

रिपोर्ट - फोटो : getty images
पंजाब मेडिकल एंट्रेस टेस्ट-2016 के लिए एनआरआई के लिए एंट्रेस एग्जाम खत्म कर दिया गया है। अब उन्हें 12वीं में मिले अंकों के हिसाब से एडमिशन मिलेगा। पहले एंट्रेस टेस्ट होता था। एंट्रेस टेस्ट बहुत ही कम स्टूडेंट पास कर पाते थे। इससे जो सीटें बचती थी, वे जनरल कोटे में चली जाती थीं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। इस हिसाब से जनरल कोटे वालों के स्टूडेंट के लिए यह काफी बड़ा झटका है।

पंजाब में कुल कितनी सीटें
गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज फरीदकोट      50
गवर्नमेंट मेडिकल कालेज अमृतसर                150
गवर्नमेंट मेडिकल कालेज पटियाला                150
दयानंद मेडिकल कालेज लुधियाना               70
गुरु राम दास मेडिकल साइंस एंड रिसर्च अमृतसर 100
ज्ञान सागर मेडिकल कालेज पटियाला               100
पंजाब इंस्टीटूयट आफ मेडिकल साइंस जालंधर  150

कोट
पंजाब सरकार हाईकोर्ट के आर्डर को मानना चाहिए, जिससे चंडीगढ़ के स्टूडेंट को भी पंजाब मेडिकल कालेज में पढ़ाई करने का मौका मिले। चंडीगढ़ पंजाब की राजधानी है और इसका फायदा चंडीगढ़ के स्टूडेंट को मिलना चाहिए। एनआरआई को एंट्रेस टेस्ट से छूट संबंधी प्रावधान भी ठीक नहीं है। इससे डाक्टर के स्तर पर गिरावट आएगी।
डा. अरविंद गोयल, शिक्षाविद् चंडीगढ़
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें