फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू कैंपस में एंट्री अब आसान नहीं, सावधान रहें आउटसाइडर्स

Wed, 13 Apr 2016 12:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी में फायरिंग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में गत आठ अप्रैल को पूसू और सोई समर्थकों के बीच गोलीबारी की घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर कड़े कदम उठाने का फैसला किया है। अब गेट पास होने पर ही यूनिवर्सिटी परिसर में एंट्री मिल सकेगी। पीयू सिक्योरिटी सिस्टम को सेंट्रलाइज्ड किया जाएगा।
विज्ञापन


छात्र संगठनों के बीच गोलीकांड के बाद पीयू की सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रजिस्ट्रार कर्नल जीएस चड्ढा की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने 9 अप्रैल को कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर को रिपोर्ट सौंप दी थी। मंगलवार को कुलपति ने कमेटी के सुझावों पर मुहर लगा दी है। नई सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन ने काम भी करनी शुरू कर दिया है।  गोलीकांड की घटना में शामिल विद्यार्थियों पर कार्रवाई का फैसला गठित की गई कमेटी करेगी। पीयू प्रशासन हर साल नए सिरे से अनुशासन कमेटी का गठन करेगा जो कि छात्रों द्वारा गलत गतिविधियों में हिस्सा लेने पर उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी। 

विभागों की डीजे पार्टी पर लगेगी रोक  
पीयू कैंपस के विभाग अब  होली, दिवाली, लोहड़ी जैसे त्योहारों पर अलग से डीजे पार्टी नहीं बुला सकेंगे। ऐसे मौकों पर पीयू शाम 5 बजे के बाद सामूहिक तौर पर एक जगह कार्यक्रम की अनुमति देगा। त्योहारों के समय पीयू कैंपस में किसी तरह की दुकानें या रेहड़ी लगाने की अनुमति नहीं होगी। कैंपस में दुकानों के बाहर अवैध कब्जों को भी हटाया जाएगा। छात्र संगठनों को किसी भी तरह के बैनर लगाने के लिए लिखित अनुमति लेनी होगी। 
विज्ञापन


पीयू प्रशासन ने मांगी पुलिस 
पीयू कैंपस में पुलिस की दखलअंदाजी को लेकर छात्र संगठन लगातार विरोध कर रहे हैं। लेकिन पीयू ने चंडीगढ़ प्रशासन से सेक्टर-25 साउथ कैंपस स्थित पुलिस पोस्ट में अधिक पुलिस कर्मचारी तैनात करने की मांग की है। गर्ल्स हॉस्टल नंबर 9 के पास भी पुलिस तैनाती की जरूरी है।
विज्ञापन

पीयू सुरक्षा को लेकर ये फैसले भी लिए गए

पीयू में फैशन शो में विवाद के बाद फायरिंग - फोटो : amar ujala
-एक मई से पीयू में ई रिक्शा सर्विस शुरू कर दी जाएगी। बाहरी लोग इनका लाभ उठा सकेंगे। 
-गेट नंबर 1 और 2 से चार पहिया वाहनों की एंट्री नहीं होगी। 
-गेट पास के बाद ही बाहरी लोगों को एंट्री दी जाएगी। 
 -गेट नंबर 1 और 2 के पास बनी पार्किंग में ही वाहन खड़े किए जाएंगे।
-कैंपस के स्टूडेंट, कर्मचारी, प्रोफेसर और प्रेस के वाहनों के लिए स्टिकर जारी किए जाएंगे।
-पीयू स्पोर्ट्स ग्राउंड में बाहरी लोगों की एंट्री बैन कर दी गई है। खिलाड़ियों को भी पास से लॉन टेनिस, बैडमिंटन, स्वीमिंग पूल में जाने दिया जाएगा।   
-पत्राचार विभाग, पीयू डाकघर और एसबीआई के लिए गेट नंबर 2 से एंट्री होगी। 
-प्रशासनिक ब्लॉक, वीसी दफ्तर, हर्बल गार्डन और टीचिंग डिपार्टमेंट्स में बैरिकेट्स पर स्टिकर देखकर ही वाहनों को अंदर जाने दिया जाएगा। 
-पीयू ईवनिंग विभाग में सिर्फ कामकाजी लोगों को ही दाखिला दिया जाएगा। 
-पीयू सिक्योरिटी सिस्टम को सेंट्रलाइज्ड किया जाएगा। 
-सुरक्षा कर्मचारियों के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किया जाएगा।
-कैंपस की मुख्य दीवार के साथ सिक्योरिटी लाइट को बढ़ाया जाएगा। 
-सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटिरिंग के लिए एक्सपर्ट की नियुक्ति होगी। 
-पीयू के सभी तीनों गेटों पर अच्छी क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। 
-60 साल से ऊपर के सिक्योरिटी गार्ड को हर साल मेडिकल चेकअप के बाद ही एक्सटेंशन मिलेगी। 
-पीयू स्थित शूटिंग रेंज में बाहरी लोगों को रोकने के लिए फीस में कई गुणा इजाफा किया जाएगा। 
-समारोह की बुकिंग अब डिप्टी रजिस्ट्रार (एस्टेट) ही करेंगे, एक जगह पर दो कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी जाएगी।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें