फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू सिंडीकेट बैठक आज, इन प्रस्तावों को मिलेगी मंजूरी

Sat, 14 May 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी - फोटो : ‌file photo
विज्ञापन
रविवार को पंजाब यूनिवर्सिटी की सिंडीकेट बैठक हो रही है। सिंडीकेट में अगले सत्र से पीयू शिक्षकों की नई ट्रांसफर पॉलिसी पर फैसला होने की उम्मीद है। नई पॉलिसी के तहत जरूरत के हिसाब से अब एक विभाग के प्रोफेसर दूसरे विभाग में भेजे जा सकेंगे। पीयू डीयूआई प्रो. एके भंडारी की अध्यक्षता में नौ सदस्यीय कमेटी ने इस पॉलिसी को तैयार किया है। सिंडीकेट बैठक में 1984 दंगा पीड़ितों को दो फीसदी आरक्षण के प्रस्ताव में संशोधन का प्रस्ताव पारित हो सकता है। 
विज्ञापन


बैठक में पीयू कैंपस और रीजनल सेंटर में रहने वाले कर्मचारियों के हाउस रेंट और लाइसेंस फीस में 10 फीसदी बढ़ोतरी का प्रस्ताव भी पेश किया जाएगा। सिंडीकेट में पीयू के एफिलिएटेड पंजाब स्थित मोगा, मुक्तसर और फिरोजपुर स्थित तीन कॉलेजों में तीन प्रिंसिपल की नियुक्ति करने का प्रस्ताव, पीयू डेंटल कालेज में नई नियुक्तियां करने और पीयू में बीकॉम टॉपर को आईसीएसआई सिग्नेचर अवॉर्ड शुरू करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल सकती है। बैठक में एक मई को सिंडीकेट बैठक में अधूरे प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें