फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्टिफिकेट में बदलाव कराना चाहते हैं, पढ़ लिजिए बेहद जरूरी खबर

Wed, 01 Jun 2016 12:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
cbse 10 pass out students celebrate success - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने उन सैकड़ों विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है, जिन्होंने दस साल पहले या इसके बीच में परीक्षा पास की थी। लेकिन उनके सर्टिफिकेट में नाम, पेरेंट्स के नाम या फिर डे ऑफ बर्थ संबंधी गलती है। ऐसे लोग अब उक्त गलती की सुधार कर पाएंगे। यह संभव होने जा रहा है पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के प्रयास से।
विज्ञापन


बोर्ड ने ऐसे लोगों को गलती सुधारने का स्पेशल मौका दिया है। लोगों को तय समय में यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी। पीएसईबी से मिली जानकारी के मुताबिक यह विशेष मौका 2006 से लेकर 2016 के पास आउट विद्यार्थियों को दिया गया है। दस साल पास आउट वाले विद्यार्थी ही इसमें सुधार हो पाएंगे। ऐसी गलती को सुधारने के लिए पांच हजार रुपये फीस है।

इसके अलावा जिस साल से संशोधन करवानी होगी उक्त साल से पांच सौ फीस चुकानी होगी। फार्म बोर्ड के मुख्य दफ्तर में जमा करवा सकते हैं। इस संबंधी निर्धारित फार्म व अन्य जरूरी जानकारी बोर्ड की बेवसाइट www.pseb.ac.in पर डाउनलोड की जा सकती है। इस संबंधी अन्य जानकारी मोबाइल नंबर 0172-3047253 से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन


2006 से पहले वाले न करे अप्लाई, वरना फीस होगी जब्त
बोर्ड ने साफ किया है कि यह विशेष मौका 2006 से पास 2016 तक के विद्यार्थियों को दिया गया है। वहीं, इससे पहले वाले विद्यार्थी अगर आवेदन करते है, तो उनके केस न तो स्वीकार किए जाएंगे। न ही उनके द्वारा भरी फीस वापस की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें