छात्र नेता वीसी दफ्तर के सामने एक महीने से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
- फोटो : amarujala
पंजाब यूनिवर्सिटी(पीयू) प्रशासन द्वारा अगले सत्र (जुलाई 2016) से फीस बढ़ोतरी के फैसले का छात्र संगठनों ने विरोध तेज कर दिया है। छात्र नेता वीसी दफ्तर के सामने एक महीने से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार शाम सोसाइटी फॉर स्टूडेंट(एसएफएस) और पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन(पुसू) के छात्र नेताओं ने समर्थकों के साथ स्टूडेंट सेंटर से वीसी के घर तक विरोध प्रदर्शन किया।
पीयू रेजिडेंशियल एरिया में छात्रों को रोकने का प्रयास किया गया। इस बात को लेकर विद्यार्थियों और पीयू सिक्योरिटी के बीच भी हाथापाई तक हुई। छात्राओं ने भी विरोध प्रदर्शन में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। एसएफएस नेता दमन ने कहा कि पीयू प्रशासन फीस बढ़ोतरी कर विद्यार्थियों पर आर्थिक बोझ डालने की कोशिश कर रहा है।