फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिटिकल साइंस के पेपर में हुई छात्रों के राजनीतिक ज्ञान की परीक्षा

Sat, 19 Mar 2016 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
परिक्षा देकर आती छात्राएं
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड का शुक्रवार को 12 वीं का पॉलिटिकल साइंस का पेपर हुआ। पेपर में डॉ अब्दुल कलाम से लेकर पूर्व प्रधानमंत्री मोरारीदेसाई से संबंधित सवाल - जवाब पूछे गए।
विज्ञापन


एग्जाम हाल से बाहर निकल रहे छात्रों ने बताया कि पॉलिटिकल साइंस का पेपर सरल था। लेकिन लंबा होने की वजह से करने में समय लगा। छात्रों ने बताया कि जो छात्र किताबों के साथ - साथ वर्तमान की पॉलिटिक्स पर भी नजर रखते होंगे उसके लिए पेपर और आसान था।

एग्जाम हाल से बाहर निकल रहे छात्रों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी। पेपर खत्म होने के बाद छात्र ग्रुप में एक- एक दूसरे से पेपर को लेकर चर्चा कर रहे थे।
विज्ञापन


क्या कहते है छात्र
पॉलिटिकल साइंस का पेपर सरल आया था। कई सवाल सामान्य ज्ञान के पूछे गए थे। जो रोजाना अखबार पढ़ते होंगे वो उनका उत्तर आसानी से दे सकते थे। अन्य पेपरों की तुलना में सरल पेपर आया था। - श्रेया

पेपर थोड़ा सा लंबा था। मैप भी बहुत आसान पूछा गया था। 2 नंबर के एक सवाल में डॉ अब्दुल कलाम को लेकर सवाल पूछा गया था। कई राजनीतिक से जुड़े सवाल पूछे गए थे। -रुपाली

पेपर थोड़ा लंबा था। इस वजह से करने में थोड़ा समय लग गया। वैसे सरल सवाल पूछे गए थे। 3 नंबर वाले सवाल सबसे अच्छे थे। इस पेपर से छात्रों के सामान्य ज्ञान का भी पता चलेगा। - सेवी
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें