एचपीटीयू ने प्रवेश शुल्क के बाद अब परीक्षा और केंद्र शुल्क बढ़ाया है।
हजारों स्टूडेंट्स के लिए बुरी खबर। बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी ने शनिवार को 15 मई को होने वाली पीएमईटी परीक्षा रद कर दी है। साथ ही स्टूडेंट्स को रिफंड करने का ऐलान किया है। दो दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने देश भर के तमाम मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (एनईईटी) करवाने के निर्देश जारी कर दिए थे।
जानकारी के अनुसार बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ने अगले माह 15 मई को पीएमईटी परीक्षा रखी हुई थी और इस परीक्षा के लिए राज्य भर से करीब 15 हजार स्टूडेंट्स में आवेदन भरा था। यूनिवर्सिटी ने अब परीक्षा को रदद् करते हुए आवेदन भरने वाले इन 15 हजार परीक्षार्थियों को परीक्षा की फीस के रूप में अदा किए 5-5 हजार रूपये रिफंड करने का भी ऐलान किया है।
इस मामले में यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ.राज बहादुर ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की हिदायतों के अनुसार इस साल से पंजाब भर के तमाम मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में भी एनईईटी परीक्षा के आधार पर ही दाखिला दिया जाएगा। एनईईटी परीक्षा का पहला चरण 1 मई को आयोजित हो रहा है जबकि दूसरे चरण की परीक्षा 24 जुलाई को होगी।