फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

Mon, 11 Apr 2016 02:21 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
सूबे में सिपाही पद पर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू हो गई है। महिला अभ्यर्थियों के लिए यह परीक्षा सात अप्रैल को शुरू हुई, वहीं पुरुष अभ्यर्थियों की परीक्षा 18 अप्रैल से शुरू होगी। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि सिपाही भर्ती के लिए करीब सवा पांच लाख आवेदन मिले हैं। इनमें से 87 हजार महिला अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा चल रही है, जो 16 अप्रैल तक समाप्त होगी। 

इसके दो दिन बाद शेष करीब साढ़े चार लाख पुरुष अभ्यर्थियों की परीक्षा शुरू हो जाएगी। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष डीजी वीके गुप्ता के मुताबिक पुरुष अभ्यर्थियों की परीक्षा इलाहाबाद, गोंडा, फैजाबाद और आगरा पुलिस लाइंस में होगी।
विज्ञापन


इसके अलावा आजमगढ़ में 20वीं वाहिनी पीएसी, गोरखपुर में पीएसी की  15वीं वाहिनी, झांसी में 33वीं वाहिनी, कानपुर नगर में 37वीं वाहिनी, मेरठ में छठी वाहिनी, मुरादाबाद में 23वीं वाहिनी, वाराणसी में 34वीं वाहिनी और सीतापुर में 11वीं वाहिनी पीएसी परिसर में होगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें