फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर दाखिले के लिए भटकते रहे अभिभावक

Thu, 21 Apr 2016 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
बच्चों को निजी स्कूलों में अच्छी शिक्षा मुहैया कराने का का सपना अब भी अधूरा नजर रहा है। निजी स्कूलों में बच्चों के दाखिले की आस में बुधवार दिन भर अभिभावक कभी डीईओ तो कभी बीडीओ कार्यालय के चक्कर लगाते रहे। बीच में अभिभावकों ने केंद्रीय राज्यमंत्री और विधायक से भी मिलने का प्रयास किया लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई।
विज्ञापन


दरअसल, नियम 134ए के तहत सोमवार को निजी स्कूल में दाखिले की सूची जारी होनी थी। इस दौरान पता लगा कि सूची जारी करने पर अगले आदेश तक रोक दी गई है। हालांकि शाम करीब साढ़े चार बजे विभाग ने 9वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा में दाखिले के लिए 75 आवेदनों का ड्रॉ निकाला और उन्हें स्कूल अलॉट कर दिए।

किन अब अभिभावक स्कूलों में दाखिले के लिए जा रहे है तो उन्हें स्कूल प्रबंधन वापस लौटा रहा है। बुधवार को अभिभावक बच्चों संग सुबह करीब 10 बजे बीईओ फरीदाबाद के कार्यालय पहुंचे, लेकिन वह कार्यालय में मौजूद नहीं थीं।
विज्ञापन


इसके बाद अभिभावक केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के कार्यालय का रुख किया, लेकिन वह भी नहीं मिले। परेशान अभिभावक थक हारकर विधायक विपुल गोयल के कार्यालय पहुंचे लेकिन यहां भी मायूसी हाथ लगी। अंत में सेक्टर-16 स्थित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे, लेकिन यहां कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला।

कोर्ट जाने की दी चेतावनी
बुधवार दोपहर अभिभावक एकता मंच के पदाधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी से इस मामले पर बात करने उनके कार्यालय पहुंचे। उन्होंने डीईओ सतेंद्र वर्मा को कक्षा दो से लेकर 8वीं तक जल्द ड्रॉ करने की मांग की। संगठन ने अदालत का दरवाजा खटखटाने की चेतावनी भी दी।

ड्रॉ में मेरा दाखिला सेक्टर 15ए एक निजी स्कूल में होना निश्चित हुआ है। लेकिन स्कूल दाखिला देने से मना कर रहा है। सत्र शुरू हो गया है, लेकिन बच्चा घर बैठा है।- अरबाज, अभिभावक

मेरी बेटी मनीषा का दाखिला सेक्टर 21बी के स्कूल में होना है। लेकिन स्कूल का कहना है कि अभी तक शिक्षा विभाग उन्हें कोई मेल नहीं की है।- महेंद्र सिंह, अभिभावक

रेहड़ी लगाकर बच्चों का पेट भर रहा हूं। नियम 134ए ने बच्चों को अच्छी शिक्षा की आस जगाई थी। लेकिन ड्रॉ न होने से आस टूटती नजर आ रही है।- प्रदीप अग्रवाल, अभिभावक

दाखिला न होने से नाराज अभिभावकों ने अपनी समस्या बताई है। सभी स्कूलों को ई-मेल कर दिया है। मेल में बच्चे का नाम और अलॉट स्कूल की जानकारी भेजी है।- सतेंद्र वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें