फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों की सख्ती, दो स्कूलों ने मान्यता के लिये किया आवेदन

Thu, 21 Apr 2016 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
स्कूल
विज्ञापन
मेवात जिला में बिना मान्यता के चल रहे करीब एक दर्जन स्कूलों पर शिक्षा विभाग के कडे आदेशों के चलते अब ऐसे कुछ स्कूलों ने मान्यता के लिये आवेदन करना शुरू कर दिया है। अभी तक केवल दो स्कूलों ने मान्यता लेने के लिये आवेदन किया है।
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी सूगर सिंह ने बताया कि मेवात जिला में एक दर्जन से अधिक ऐसे स्कूल हैं जिनके पास न तो कोई मान्यता है और न ही उन्होने मान्यता के लिये कोई आवेदन किया है। उन्होने बताया कि ऐसे स्कूलों पर जब विभाग ने कडी कार्यवाही करते की बात कही तो कुछ स्कूल मान्यता के लिये आवेदन करने लगे।

उन्होने बताया कि अभी तक उनके पास अलिफ इंटरनेश्नल स्कूल नूंह और किडस हेवन नूंह ने मान्यता लेने के लिये आवेदन कर दिया है। उन्होने बताया कि इन दोनों स्कूलों ने मान्यता के लिये सभी प्रकिया पूरी कर दी है और दोनों स्कूलो की फाईल मंजूरी के लिये उच्च अधिकारियों के पास भेज दी गई है।
विज्ञापन


जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी वजीर चंद मजौका ने बताया कि जिले के पुन्हाना, नगीना, फिरोजपुर झिरका, नूंह और तावडू खण्ड में फर्जी तरीके से चल रहे स्कूलों को मान्यता लेने के लिये कहा गया है अगर कोई स्कूल मान्यता के लिये आवेदन नहीं करेगा तो ऐसे स्कूलों को किसी भी कीमत पर चलने नहीं दिया जाऐगा। अगर कोई चलाने की कोशिश भी करेगा तो उनके खिलाफ सत कार्यवाही की जाऐगी।

वहीं अलिफ इंटरनेश्नल स्कूल नूंह के चैयरमेन रमजान चौधरी ने बताया कि उन्होने पहले सीबीएसई बोर्ड दिल्ली से मान्यता लेने का आवेदन किया हुआ था। फिलहाल सीबीएसई बोर्ड ने उनके स्कूल को दसवी कक्षा तक ऐडमीशन करने की अनुमति दे दी है। वहीं हरियाणा बोर्ड से मान्यता लेने के लिये वह पिछले दो साल से आवेदन करते आ रहे हैं। अधिकारी कोई न कोई कमी निकालकर उसे लंबित करते रहे हैं। उन्होने बताया कि फिलहाल उन्होने सारी प्रक्रियायें पूरी कर दी हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें