फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में मनाया गया ओरिएंटेशन डे

Sun, 10 Apr 2016 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बेहतर तालमेल बनाने के लिए शनिवार को शहर के स्कूलों में ओरिएंटेशन डे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


सेक्टर-21 स्थित जीवा पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों को बच्चों के मानसिक विकास के प्रति जागरूक किया गया। स्कूल के अध्यक्ष ऋषिपाल चौहान व प्रधानाचार्य चंद्रलता चौहान ने कहा कि विद्यालय व अभिभावकों की सहभागिता से ही बच्चों का विकास किया जा सकता है।

तिगांव स्थित विद्या सागर इंटरनेशनल स्कूल में नए सत्र की शुरुआत उत्साह पूर्वक की गई। इस मौके पर हवन का आयोजन किया गया। चेयरमैन धर्मपाल यादव, डायरेक्टर दीपक यादव, अकेडमिक डायरेक्टर सीएल गोयल व प्रधानाचार्य शिवानी श्रीवास्तव ने अभिभावकों को स्कूल की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-37 स्थित मॉर्डन पब्लिक स्कूल में भी ऑरिएंटेशन डे उत्साह पूर्वक मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर रंगारंग प्रस्तुति दी। स्कूल के चेयरमैन एसएल गुप्ता ने कहा कि शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए शिक्षक व अभिभावक की भागीदारी जरूरी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें