इंजीनियरिंग के महामुकाबले ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेंस में अब केवल 15 दिन बचे हैं। आखिरी समय में विषयवार और समय प्रबंधन के साथ तैयारी सफलता की राह आसान कर सकती है। जेईई मेंस ऑफलाइन परीक्षा तीन अप्रैल को और ऑनलाइन परीक्षा 9 व 10 अप्रैल को होने जा रही है।
ये है टिप्स:
-उन टॉपिक्स पर एकाग्रता बनाएं जिन पर आपकी पकड़ मजबूत है। किसी नए टॉपिक से भटक सकते हैं।
-हर दिन के लिए एक लक्ष्य बनाएं। इसके मुताबिक ही तैयारी करें। निर्धारित समय में तय टॉपिक्स ही पढ़ें। इससे ज्यादा पर जोर न दें।
-पढ़ते वक्त फार्मूलों और अहम बातों को एक अलग कागज पर जरूर लिख लें। हर दिन इसे दोहराते रहें तो फायदा होगा।
-प्रश्न हल करने से पहले एक समय सीमा निर्धारित कर लें। इसके मुताबिक तय समय में प्रश्न हल करें।
-प्रश्नों को करते वक्त हर सवाल के बाद उत्तर जांचने के बजाय एक साथ कम से कम दस सवाल हल करें। इसके जवाब इकट्ठे जांचें।
-जो भी प्रश्न हल करें, उसका समय जरूर नोट कर लें। इसके बाद प्रश्नवार यह देखें कि किस सवाल में कितना समय लग रहा है। इसे कम करने का प्रयास करें जो कि जेईई मेंस के लिए बेहतर होगा।
-ओएमआर में अपना उत्तर भरने से पहले उसे अच्छी तरह जांच लें। जल्दबाजी में उठाया गया कदम घातक साबित हो सकता है।
-किसी भी सवाल पर ज्यादा वक्त बर्बाद न करें।
-गत वर्षों का रिकॉर्ड देखें तो 30 प्रतिशत सवाल आसान और 30 प्रतिशत सवाल मुश्किल होते हैं। अगर प्रश्न पत्र में इनकी पहचान हो गई तो राह आसान हो जाएगी।
(बलूनी क्लासेज के एमडी विपिन बलूनी के मुताबिक)