फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पेरेंट्स घर बैठे जान सकेंगे अपने बच्चों की प्रोग्रेस

Wed, 04 May 2016 05:05 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुड़की

सार

  • सारांश योजना के तहत इंटरनेट पर होगी जानकारी
  • उड़ान योजना में बालिकाओं को मिलेगा प्रोत्साहन
  • ऑनलाइन फीडिंग को स्कूलों ने शुरू की तैयारी 
विज्ञापन
ऑनलाइन - फोटो : demo pics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब स्कूल जाये बिना भी अभिभावक अपने बच्चों की पढ़ाई एवं अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी हासिल कर सकेंगे। इसके अलावा केंद्र सरकार की ओर से मेधावी छात्राओं को दी जाने वाली स्कालरशिप की भी आसानी से जानकारी मिल सकेगी। 
विज्ञापन


इसके लिए सीबीएसई बोर्ड ने सारांश और उड़ान नाम की दो योजनाएं शुरू की है। योजना के तहत कई स्कूलों ने बच्चों से संबंधित डाटा की आनलाइन फीडिंग शुरू कर दी है।

स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई में प्रगति को लेकर प्रत्येक अभिभावकों का चिंतित होना स्वाभाविक है। इसके लिए स्कूल की ओर से समय-समय पर शिक्षक-अभिभावक मीटिंग भी बुलाई जाती है।
विज्ञापन


लेकिन कई बार व्यस्तता के चलते अभिभावक ऐसी मीटिंग में नहीं पहुंच पाते। जिसके कारण उन्हें पता ही नहीं चल पाता कि उनका बेटा पढ़ाई में क्या कर रहा है। 
Trending Videos
विज्ञापन

ऑनलाइन अपडेट करेंगे स्कूल हर बच्चे की जानकारी 

ऑनलाइन - फोटो : demo pic
तो अब अभिभावकों की समस्या का समाधान बोर्ड की सारांश योजना से हो सकेगा। जिसके तहत बोर्ड से जुड़े सभी स्कूल प्रत्येक बच्चे से संबंधित जानकारी ऑनलाइन अपडेट करेंगे। साथ ही संबधित अभिभावक को लॉइन जारी किया जाएगा। 

जिससे अभिभावक कभी भी और कहीं भी बच्चों के बारे में जानकारी हासिल कर सकेगा। इसके अलावा बोर्ड की ओर से शुरू की गई उड़ान योजना में कक्षा दस से कक्षा बारह तक की लड़कियों का डाटा फीड किया जाएगा। जो सीधे सीबीएसई बोर्ड की वेबसाइट से लिंक होगा। 

बोर्ड परफोरमेंस के हिसाब से मिलेगी छात्रवृत्ति 
इसके जरिए बोर्ड छात्राओं की परफोरमेंस के हिसाब से उनकी आगे की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं में मदद कर सकेगा। 

शहर में इसके लिए सेंटऐंस, मोंटफोर्ट एवं ग्रीन वे सहित कई स्कूलों ने आनलाइन तैयारी शुरू कर दी है। बोर्ड की सिटी कोर्डिनेटर माला चौहान ने बताया कि दोनों योजनाओं से छात्र और अभिभावकों को लाभ मिलेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें