कर्नाटक के नामी मैनेजमेंट में कॉलेजों में दाखिले के लिए राजधानी के स्टूडेंट्स को बंगलूरू का चक्कर नहीं काटना होगा। इस साल पहली बार कर्नाटक मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (केमैट) लखनऊ में भी होगा।
हर साल राजधानी के हजारों स्टूडेंट्स केमैट में भाग लेते हैं। प्रवेश परीक्षा के लिए लखनऊ में सेंटर न बनने की वजह से उन्हें बंगलूरू जाना होता था।
केमैट ने उत्तर भारत के स्टूडेंट्स की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए इस साल से देश के 10 शहरों में प्रवेश परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसमें लखनऊ का भी नाम है।
लखनऊ के अलावा ये प्रवेश परीक्षा इलाहाबाद, नोएडा, नई दिल्ली, इंदौर, जयपुर, पटना, पुणे, रांची, कोलकाता, चेन्नई, बंगलूूरू, हैदराबाद, त्रिचुरापल्ली के नाम शामिल हैं।