फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेजों से खुलेंगे नए विकल्प

Fri, 20 May 2016 11:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
चिकित्सक - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
रियासत में नए पांच मेडिकल कालेजों के साथ युवाओं के लिए मेडिकल के क्षेत्र में नए विकल्प खुलेंगे। इससे राज्य में पांच सौ मेडिकल सीटों में इजाफा होगा।
विज्ञापन


मेडिकल में युवा बेहतर कैरियर बना पाएंगे। आगामी 15 मई को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जय प्रकाश नड्डा के राजोरी, अनंतनाग और बारामुला में नए मेडिकल कालेजों का शिलान्यास रखने के साथ इन प्रोजेक्टों को गति मिलेगी। कठुआ और डोडा के कालेजों के दस्तावेजों को भी फाइनल किया जा रहा है। 

जम्मू संभाग में ही 2200 डाक्टरों के पदों पर करीब पांच सौ खाली पड़े हैं। इन पदों को भरने के लिए मेडिकल सीटों में इजाफा होना जरूरी है। नए पांच मेडिकल कालेजों के शुरू होने पर राज्य के युवाओं को एमबीबीएस सहित अन्य मेडिकल सीटों में कैरियर बनने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


इससे मेडिकल सीटों पर प्रतिस्पर्धा भी कुछ कम होगी। इससे सबसे अधिक राज्य के चिकित्सा क्षेत्र को मजबूती मिलेगी। कठुआ और डोडा के कालेजों पर प्रस्तावित 189 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। नए कालेजों से युवाओं को मौका मिलने के साथ राज्य स्वास्थ्य के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री बाली भगत का कहना है कि नए कालेजों से रियासत के युवाओं को चिकित्सा के क्षेत्र में अधिक विकल्प मिल सकेंगे। नए कालेजों को शीघ्र शुरू करवाने के लिए सभी औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें