बोर्ड ने विद्यार्थियों को नेटवर्किंग और इंटरनेट में निपुण बनाने का निर्णय लिया है।
प्रदेश में बच्चे अब स्कूल स्तर पर नेटवर्किंग और इंटरनेट भी सीखेंगे। स्कूलों में जावा स्क्रिप्ट प्रोग्रामिंग, पेज और वेब डिजाइनिंग सिखाई जाएगी। प्रदेश शिक्षा बोर्ड ने जमा दो के आईटी विषय का पाठ्यक्रम बदल दिया है। शिक्षा बोर्ड ने ऑनलाइन नोटिफिकेशन जारी कर दी है।
इससे पहले 12वीं कक्षा में बच्चों को महज विजुअल बेसिक और पीएल सीक्वल पढ़ाया जाता था। अब बोर्ड ने विद्यार्थियों को नेटवर्किंग और इंटरनेट में निपुण बनाने का निर्णय लिया है। बोर्ड ने रिवाइज सेलेबस शिक्षा विभाग को जारी कर दिया है।जल्द सभी जिला कार्यालयों से स्कूलों को भी पत्र जारी कर दिए जाएंगे। शैक्षणिक सत्र 2016-17 में बदला हुआ सेलेबस स्कूलों में लागू कर दिया जाएगा।
2016-17 शैक्षणिक सत्र में क्या अलग पढ़ेगे आइटी छात्र
पहले जमा दो के छात्रों को विजुअल बेसिक और पीएल सीक्वल पढ़ाया जाता था। अब नेटवर्किंग, वेब पेज डिजाइनिंग भी सिखाई जाएगी। अगले शैक्षणिक सत्र में जमा दो के आइटी विद्यार्थियों को नेटवर्क ऑपरेटिंग सिस्टम, नेटवर्क ऑपरेटिंग सिस्टम कन्फीग्रेसन, डेस्कटॉप पब्लिसिंग (एडवांस्ड), एडवांस वेब पब्लिसिंग (जावा स्क्रिप्ट), एलिमेंटरी सर्वर साइड सीक्वल पढ़ाया जाएगा।
जमा दो के आईटी विषय का सेलेबस बदलने की ऑनलाइन नोटिफिकेशन जारी हो गई है। विभाग के निर्देशों पर आगामी कार्यवाही होगी। विभाग से निर्देश मिलते ही स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए जाएंगे।- सुशील पुंडीर शिक्षा उपनिदेशक (उच्च) मंडी