फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट 1 से न हों निराश, नीट 2 है ना!

Sat, 14 May 2016 11:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून

सार

  • 24 जुलाई को होगी नीट 2, जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
  • नीट 1 देने वाले भी इसमें कर सकते हैं अपने स्कोर में सुधार
विज्ञापन
परीक्षा - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर देश में कॉमन प्रवेश परीक्षा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट(नीट) लागू होने के बाद अभ्यर्थियों के लिए यह साल राहत भरा रहेगा। एक मई 2016 को नीट 1 में शामिल हो चुके अभ्यर्थी अगर चाहें तो नीट 2 में बैठ सकते हैं।
विज्ञापन


नीट 2 के आधार पर ही उन्हें ऑल इंडिया रैंक जारी की जाएगी। नीट परीक्षा से इस बार ऑल इंडिया रैंक जारी होगी। इसके बाद आरक्षण के मुताबिक इस रैंक से ही मेरिट बनाकर एडमिशन दिए जाएंगे।

24 जुलाई को नीट 2
मसलन, उत्तराखंड में 85 प्रतिशत एमबीबीएस सीटों पर आरक्षण के मुताबिक ऑल इंडिया रैंक की मेरिट के आधार पर एडमिशन दिए जाएंगे। इसी रैंक पर उत्तराखंड का छात्र, देश के मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन का दावा पेश कर सकता है।
विज्ञापन


चूंकि सुप्रीम कोर्ट ने नीट 1 में शामिल या वंचित छात्रों को 24 जुलाई को होने वाली नीट 2 में भी बैठने का मौका दिया है, लिहाजा कोई परेशानी नहीं है। ऐसे अभ्यर्थी नीट 2 की अच्छे से तैयारी कर सकते हैं। इससे उनका स्कोर भी सुधर जाएगा और एडमिशन का दावा भी ज्यादा मजबूत हो जाएगा।

बलूनी क्लासेज के एमडी विपिन बलूनी ने बताया कि नीट 2 को लेकर तैयारी का अच्छा मौका है। अभ्यर्थी चाहें तो 24 जुलाई तक अच्छे से रिवाइज करके तैयारी कर सकते हैं। पेपर के पैटर्न में कोई बदलाव नहीं होगा। इससे छात्रों में उत्साह भी है। जल्द ही नीट 2 की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।

यूपीएमटी पर अब भी असमंजस
राज्य की प्रवेश परीक्षा उत्तराखंड प्री मेडिकल प्री डेंटल टेस्ट को लेकर अभी असमंजस बना हुआ है। हालांकि चिकित्सा शिक्षा विभाग इस परीक्षा को रद्द कर चुका है, लेकिन आगे की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलसचिव प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि जैसे ही शासन से निर्देश आएंगे तो वह आगे की कार्रवाई अमल में लाएंगे। फिलहाल, चूंकि केंद्र सरकार में नीट को लेकर कुछ कार्रवाई चल रही है, लिहाजा किसी भी अंतिम फैसले पर जाना मुश्किल है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें