फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन डिजाइनिंग में छाया एनआईटी

Fri, 01 Apr 2016 08:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के छात्रों ने राष्ट्रीय स्पर्धा में पहला और दूसरा स्थान हासिल किया है। एनआईटी के मेधावी छात्र संस्‍थान निदेशक के साथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी हमीरपुर से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के छात्रों ने राष्ट्र स्तर की डिजाइन प्रतियोगिता में पहला और दूसरा स्थान हासिल कर देशभर में एनआईटी का नाम रोशन किया है। ट्रिपल आईटी बैंगलोर में आयोजित प्रतियोगिता में देशभर की आईआईटी और एनआईटी से 160 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन एआरएम यूनिवर्सिटी प्रोग्राम के सौजन्य से किया गया।
विज्ञापन


विभाग के एचओडी प्रो. डीआर राणा ने कहा कि संस्थान के निदेशक प्रो. रजनीश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में संस्थान आए दिन बुलंदियों को छू रहा है। डा. फिलेमन डेनियल के नेतृत्व में गठित टीम में अभिनंदन जैन, चिराग त्यागी, महिमा सक्सेना और समयक मेहता ने ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम प्रोजेक्ट पेश किया।

जिसने प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपये जीते। प्रोजेक्ट की खासियत रेडियो फ्रिक्वेंसी अडेंटीफिकेशन टेक्नोलॉजी है। इससे चोरी हुए वाहन को आसानी से ढूंढा जा सकता है, जबकि ऋतिक सूद, विवेक यादव और शुभम शर्मा की टीम ने डा. सुरेंद्र सोनी के नेतृत्व में स्मार्ट हाकिंग सिस्टम प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर दूसरा स्थान हासिल कर 50 हजार रुपये का पुरस्कार जीता।
विज्ञापन


रेडियो फ्रिक्वेंसी बेस्ड इंटर व्हीकुलर कम्युनिकेशन से ध्वनि प्रदूषण को कम करना प्रोजेक्ट पेश किया गया। बेहरे लोगों और अत्यधिक साउंड सिस्टम के कारण वाहनों का हॉर्न सुनाई नहीं देता। इसके लिए उन्होंने विजुअल अलर्ट सिस्टम पर आधारित प्रोजेक्ट का विकल्प रखा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें