फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं की इस बार पूरी हुई मुंह मांगी मुराद

Wed, 20 Apr 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
स्टूडेंट - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
प्रबंधन की प्रवेश परीक्षा कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) में अच्छी परसेंटाइल हासिल करने वाले युवाओं को इस बार मुंह मांगी मुराद मिली है। कैट में 100 परसेंटाइल पाने वाले बुद्धिराजा को आईआईएम कोलकाता में दाखिला मिल गया है। 
विज्ञापन


जबकि छह अन्य युवाओं को आईआईएम अहमदाबाद में एडमिशन मिला है। बीते सालों से अलग इस वर्ष जिस छात्र को जहां से कॉल आई उसे वहीं पर दाखिला मिल गया।

बुद्धिराजा को मिला आईआईएम कोलकाता
कैट का रिजल्ट जनवरी में जारी हुआ था। निश्चय बुद्धिराजा ने कैट में 100 परसेंटाइल हासिल किया था। उन्हें आईआईएम कोलकाता में एडमिशन मिला है। 

इसके अलावा अमन मित्तल, ध्रुव मित्तल, गुरसिमरन आहूजा, वैष्णवी शुक्ला, वरुण जोशी और यश गुप्ता को आईआईएम अहमदाबाद में एडमिशन मिल गया है। 

हर साल के मुकाबले अलग रहा इस साल ट्रेंड 
इस बार जिस छात्र को जिस आईआईएम से कॉल आई थी, वह एडमिशन में कन्वर्ट हो गई है। कॅरियर लांचर के निदेशक अमित मित्तल ने बताया कि कैट में हर साल के मुकाबले इस साल ट्रेंड अलग रहा। 

उन्होंने बताया कि इस साल एक साथ दस से ज्यादा युवाओं को टॉप थ्री आईआईएम में दाखिला मिलना एक नई शुरुआत है। उन्होंने बताया कि गत वर्षों तक कई अभ्यर्थियों को कई जगहों से कॉल आती थीं, लेकिन उनका कनवर्जन नहीं होता था। इस साल ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें