फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने नड्डा को लिखा पत्र, बढ़ाई जाएं MBBS की सीटें

Tue, 22 Mar 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
400 छात्रों का भविष्य दांव पर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेक्टर-32 स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) की एमबीबीएस की सीटों को बढ़वाने के लिए मंगलवार को पेरेंट्स ने सांसद किरण खेर से होटल माउंटव्यू में मुलाकात की और उनसे आग्रह किया कि वह हस्तक्षेप कर एमबीबीएस की 100 सीटें बढ़वाएं।
विज्ञापन


छात्रों के पेरेंट्स से मिलने के बाद सांसद किरण खेर ने बताया कि वह पहले ही इस बारे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिख चुकी हैं और उनसे मांग की है कि वे जीएमसीएच-32 को एमबीबीएस की 100 सीटों की परमिशन दें। मंत्रालय को लिखे पत्र में उन्होंने यह भी बताया है कि जीएमसीएच-32 ने एमसीआई की गाइडलाइंस के मुताबिक सभी खामियों को कॉलेज ने दूर कर दिया है।

पिछले साल भी ऐसा हुआ था। एमसीआई ने जीएमसीएच-32 की एमबीबीएस की सीटें 100 से 50 कर दी थीं। फिर किरण खेर के हस्तक्षेप के बाद एमसीआई ने 50 सीटें बढ़ाने का फैसला ले लिया था। पेरेंट्स की दलील थी कि यदि 50 सीटें रहती हैं तो उनमें से 15 प्रतिशत सीटें ऑल इंडिया कैटेगिरी के लिए रिजर्व रहती हैं। ऐसे में चंडीगढ़ के स्टूडेंट के लिए काफी कम सीटें रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें