हरियाणा ओपन स्कूल की 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं एक अप्रैल से शुरू होने जा रही है। बोर्ड की ओर से परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड विभाग की वेबसाइट पर अपलोड किए जा चुके हैं, लेकिन कुछ परीक्षार्थियों के प्रमाण पत्र पूरे न होने के चलते रोल नंबंर रोक दिए गए हैं।
ऐसे विद्यार्थी वांछित प्रमाण पत्र देकर अपना रोल नंबर प्राप्त कर सकते हैं। इन परीक्षार्थीयों को 31 मार्च तक 10वीं की मार्कशीट, रिअपीयर कार्ड, ऑनलाइन फार्म की हार्डकापी आदि बोर्ड कार्यालय में जमा करवानी।
बोर्ड कार्यालय की स्कूल शाखा अवकाश वाले दिन भी खुली रहेंगी। किसी भी परीक्षार्थी को एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी।
इसके अलावा परीक्षार्थियों का अपने असाईनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि 23 मार्च तय की गई है। असाईनमेंट जमा न होने पर भी रोल नंबर रोक दिए जाएंगे।