जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ की काउंसिल बैठक पर छात्रसंघ के ही संयुक्त सचिव सौरभ शर्मा ने विरोध का बिगुल बजा दिया है। सौरभ का कहना है कि काउंसिल बैठक छात्रसंघ महासचिव और आइसा सदस्य रामा नागा ने बुलाई है, जबकि विवि ने जांच कमेटी की सिफारिश पर रामा पर प्रतिबंध लगा रखा है। ऐसे में वह छात्रसंघ की काउंसिल बैठक कैसे बुला सकते हैं।
जेएनयू छात्रसंघ की ओर छात्रसंघ महासचिव रामा नागा ने सोमवार रात को काउंसिल बैठक बुलाई है। छात्रसंघ के संयुक्त सचिव व एबीवीपी पदाधिकारी सौरभ शर्मा का कहना है कि रामा नागा 9 फरवरी को अफजल गुरू पर आयोजित कार्यक्रम में देश विरोधी नारे लगाने के आरोपी हैं और विवि की जांच कमेटी ने आठ सदस्यों पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की थी।
उसके तहत विवि ने आठ छात्रों पर प्रतिबंध लगा दिया था। वे जांच रिपोर्ट आने पर विवि में छात्र के रूप में नहीं, बल्कि मेहमान के रूप में रहेंगे। इस संबंध में वह विवि को शिकायत भी देंगे।