जेएनयू विवि में सोमवार शाम को आदिवासी सामाजिक कार्यकर्ता सोनी शौरी ने छात्रों को राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि हमारे यहां आदिवासी यदि सच की आवाज उठाते तो पुलिस उनको जेल में बंद कर देती है।
जेएनयू के छात्रों ने आवाज उठाई तो उन पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर दिया गया। उन्होंने कहा कि हमारे विचार एक जैसे है। इस लिए वह जेएनयू में छात्रों से मिलने आई है। उन्होंने आह्वाहन किया कि वह सब मिलकर लोगों के हक की लड़ाई लड़ेंगे।
महिला दिवस पर निकलेगा मार्च
जेएनयू विवि में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गंगदा ढाबा से चंद्रभाबा हॉस्टल तक मार्च निकाला जाएगा, जिसमें महिलाओं की आजादी और अधिकारों की मांग की जाएगी।