फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5वीं, 8वीं पास के लिए नौकरी, 400 पदों पर भर्ती

Wed, 20 Apr 2016 10:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
27 अप्रैल को हमीरपुर रोजगार कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
स्टील वर्ल्ड लिमिटेड बद्दी की कंपनी हिमाचली युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खोलने जा रही है। कंपनी प्रदेश भर से हेल्पर वर्कर के चार सौ पदों पर भर्ती करेगी। 27 अप्रैल को हमीरपुर रोजगार कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


कंपनी के अधिकारी युवाओं के साक्षात्कार लेंगे। कंपनी ने साक्षात्कार में भाग लेने के लिए शैक्षणिक योग्यता पांचवीं से लेकर जमा दो निर्धारित की है। उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से लेकर 35 साल निर्धारित की गई है।

साक्षात्कार में भाग लेने के लिए युवाओं का रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है। रोजगार कार्यालय परिसर में साक्षात्कार सुबह दस बजे से आयोजित किए जाएंगे। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए उम्मीदवार हिमाचल का निवासी होना चाहिए।
विज्ञापन


साक्षात्कार के दौरान सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य किया गया है। कंपनी के अधिकारी चयनित उम्मीदवारों को कंपनी में ज्वाइनिंग की तिथि बताएंगे। श्रम एवं रोजगार विभाग की मानें तो कंपनी चयनित उम्मीदवारों को 5710 रुपये मासिक वेतन प्रदान करेगी। इसके साथ ही कंपनी पीएफ की सुविधा भी प्रदान करेगी। अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी।
विज्ञापन


निजी कंपनी हमीरपुर में 27 को साक्षात्कार लेगी। साक्षात्कार सुबह दस बजे शुरू होंगे। -वीपी राणा, जिला रोजगार अधिकारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें