राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जम्मू संभाग के समर जोन स्कूलों के 11वीं कक्षा की वार्षिक और प्राइवेट परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। 11 अप्रैल से यह परीक्षा आरंभ हो रही है और इसका अंतिम पेपर 23 अप्रैल को होगा।
लंबे समय से विद्यार्थी डेटशीट जारी होने का इंतजार कर रहे थे। टर्म टू की परीक्षा का समय सुबह दस बजे रखा गया है, जबकि टर्म वन की परीक्षा का समय बोर्ड ने दोपहर दो बजे निर्धारित किया है।
यह है डेटशीट का ब्योरा
11 अप्रैल को जूलॉजी, बायो टेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, बायो केमिस्ट्री, अरेबिक, संस्कृत, पर्शियन, इकनामिक्स, इंटरप्रिन्योरशिप इकनामिक्स
12 अप्रैल को कंप्यूटर साइंस, इन्फोरमेटिक्स प्रैक्टिस, पर्यावरण विज्ञान, फंक्शनल इंग्लिश, फिजिकल एजूकेशन, होटल मैनेजमेंट, इस्लामिक स्टडीज, वैदिक स्टडीज, बुद्धिस्ट स्टडीज, इलेक्ट्रानिक्स, ट्रेवल, टूरिज्म और होटल मैनेजमेंट
16 अप्रैल को मैथमेटिक्स, सोशियोलॉजी, एकाउंटेंसी, फैमिली हेल्थ केयर एंड प्रीवेंशन
18 अप्रैल को इंग्लिश
20 अप्रैल को बायोलाजी, पॉलिटिकल साइंस, स्टैटिक्स, मैनेजमेंट आफ रिर्सोसेस
21 अप्रैल को उर्दू, हिंदी, कश्मीरी, डोगरी, पंजाबी, भोटी, केमिस्ट्री
22 अप्रैल को जियोग्राफी, साइकोलॉजी, म्यूजिक, फिलासफी, एजूकेशन, बिजनेस मैथ, फूड साइंस
23 अप्रैल को फिजिक्स, होम साइंस (इलेक्टिव), हिस्ट्री और बिजनेस स्टडीज