जम्मू कश्मीर स्टेट बोर्ड आफ स्कूल एजूकेशन ने विभिन्न कक्षाओं के पाठ्यक्रम में संशोधन किया है और 11वीं और 12वीं कक्षा में पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन नया विषय भी शुरू किया है।
बोर्ड ने नौंवी कक्षा के विकलांग विद्यार्थियों के होम साइंस विषय में संशोधन किया है। दसवीं कक्षा के जियोग्राफी और सोशल साइंस विषय के इकनामिक्स अध्याय में संशोधन किया है। दसवीं के विकलांग बच्चों के पाठ्यक्रम में होम साइंस के विषय में संशोधन किया है।
11वीं कक्षा के इंग्लिश लिटरेचर, सोशियोलॉजी और इलेक्ट्रानिक्स विषय में संशोधन किया है। 12वीं कक्षा के होम साइंस (इलेक्टिव), ह्यूमन डेवलपमेंट, क्लोथिंग फार द फैमिली और एक्सटेंशन एजूकेशन के विषय में संशोधन किया है।
11वीं और 12वीं के टाइप राइटिंग एंड शार्टहैंड के विषय में कंप्यूटर की-बोर्ड का अध्याय शामिल किया है। संशोधन के साथ 11वीं और 12वीं कक्षा में बोर्ड ने पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन नाम का नया विषय शुरू किया है।