केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से जेईई मेन की ऑनलाइन व ऑफलाइन परीक्षा का रिजल्ट आज जारी होगा। रिजल्ट में कटऑफ देने के साथ-साथ क्वालिफाई ही घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार को अपनी फाइनल रैंकिंग का पता जून के अंतिम सप्ताह में ही चलेगा। सीबीएसई की ओर से 30 जून तक ऑल इंडिया रैंकिंग जारी की जाएगी।
फाइनल रैंकिंग जारी होने के बाद ही इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिला लिया जा सकेगा। बुधवार को उम्मीदवार अपना रिजल्ट www.cbse.nic.in व www.jeemain.nic.in पर रोल नंबर व जन्मतिथि डालकर देख सकेंगे। 3 अप्रैल को ऑफलाइन व 9-10 अप्रैल को ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन हुआ था।
जेईई मेन के लिए लगभग 12 लाख उम्मीदवार पंजीकृत थे। इस रिजल्ट के जारी होने के बाद 29 अप्रैल से आईआईटी की ओर से जारी होने वाली जेईई एडवांस के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी। जेईई मेन में सेे टॉप दो लाख उम्मीदवार ही जेईई एडवांस की परीक्षा में बैठ पाएंगे। बोर्ड साफ कर चुका है कि यदि छात्र जेईई मेन्स परीक्षा में बैठ भी जाता है लेकिन 15 जून तक बारहवीं का रिजल्ट उपलब्ध नहीं आ पाता है तो उसकी ऑल इंडिया रैंकिंग जारी नहीं की जाएगी।