फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आईपीयू ने रद्द की बीडीएस की परीक्षा

Thu, 12 May 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
परीक्षा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
देशभर के मेडिकल कॉलेजों में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर एक ही प्रवेश परीक्षा (एनईईटी) को लागू किया जा रहा है। ऐसे में अब गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय में भी एमबीबीएस और बीडीएस में एनईईटी से ही दाखिले होंगे। 
विज्ञापन


एनईईटी से दाखिलों को देखते हुए आईपीयू प्रशासन ने एमबीबीएस व बीडीएस परीक्षा को रद्द कर दिया है। आईपीयू प्रशासन की ओर से इस संबंध में नोटिस जारी कर कहा गया है कि आईपीयू ने एमबीबीएस में दाखिलों के लिए 24 अप्रैल को सीईटी प्रवेश परीक्षा आयोजित की थी।

एनईईटी लागू होने के बाद अब उस परीक्षा का कोई अर्थ नहीं रह गया है। ऐसे में यह अमान्य होगी। वहीं 14 मई को बीडीएस में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा तय थी। 
विज्ञापन


अब उस परीक्षा को भी रद्द कर दिया गया है। चूंकि आईपीयू की अपनी मेडिकल प्रवेश परीक्षा रद्द कर दी गई है, लिहाजा इन दोनों कोर्सेज में एनईईटी-1 व एनईईटी-2 की परीक्षा में सफल होने वाले छात्रों को ही दाखिले का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें