आईपी यूनिवर्सिटी में विभिन्न पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल कोर्सेज में 10 मई के बाद ऑल ओवर इंडिया कोटे की खाली सीटें स्टेट कोटे में तब्दील हो जाएंगी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर विश्वविद्यालय प्रबंधन ने शैक्षणिक सत्र 2016-17 में नई नीति लागू करने की घोषणा कर दी है। विश्वविद्यालय पीजी मेडिकल कोर्सेज में दाखिले के लिए 10 अप्रैल से ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू करने जा रहा है।
विश्वविद्यालय प्रबंधन के मुताबिक, अभी तक आखिरी काउंसलिंग तक ऑल ओवर इंडिया की सीट पर दाखिले का इंतजार होता था। लेकिन, कई बार छात्र एक साथ कई मेडिकल कॉलेज में आवेदन करते हैं और कहीं अन्य मेडिकल कॉलेज में सीट कंफर्म होते ही अचानक सीट छोड़ देते हैं।
हालांकि, इसके चलते सीट खाली रह जाती है। इन्हीं दिक्कतों के चलते हुए यह फैसला हुआ है कि यदि छात्र दाखिले की अंतिम तिथि तक दाखिला नहीं लेता है तो 10 मई तक ऑल ओवर इंडिया के कोटे की खाली सीट को स्टेट कोटे में तब्दील कर दिया जाए। ताकि, उस सीट पर अन्य छात्र को दाखिला मिल सके।