फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू में रिकॉर्ड पंजीयन, विदेशों में बढ़ी लोकप्रियता

Fri, 01 Apr 2016 05:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय की लोकप्रियता विदेशों में भी लगातार बढ़ रही है। विभिन्न तरह के कोर्सेज उपलब्ध होने व पढ़ाई का कम खर्च विदेशी छात्रों को डीयू की ओर खींच रहा है। इसका प्रमाण है विदेशों से आए पंजीकरण की संख्या से  जो कि लगातार बढ़ रही है। डीयू में इस बार रिकॉर्ड विदेशी पंजीकरण हुए हैं। विदेशी पंजीकरण प्रक्रिया के तहत भारत के पड़ोसी देशों से ही नहीं अमेरिका, कनाडा, इटली, स्पेन व आस्ट्रेेलिया से भी छात्रों ने पंजीकरण कराए हैं।
विज्ञापन


दिल्ली विश्वविद्यालय में विदेशी छात्रों के लिए जनवरी से पंजीकरण की प्रक्रिया की शुरू हुई थी। बृहस्पतिवार देर रात यह प्रक्रिया समाप्त हो गई। बृहस्पतिवार दोपहर तक आए पंजीकरण की संख्या पर नजर डालें तो डीयू में इस बार विदेशी आवेदकों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है।

दिल्ली विवि में डिप्टी डीन विदेशी छात्र (पंजीकरण) डॉ. अमृत कौर बसरा ने बताया कि इस बार 3, 000 हजार से ज्यादा आवेदकों ने विदेशी छात्रों की कैटेगिरी के तहत पंजीकरण किया है। यह बीते दो सालों से ज्यादा है। बीते साल यह आंकड़ा 2500 था, जबकि वर्ष 2014 में 2098 पंजीकरण किए गए थे।  उन्होंने कहा कि इस बार आवेदन के ट्रेंड बता रहे हैं कि अफगानिस्तान से भी इस बार काफी आवेदन आए हैं। इसके अलावा नेपाल, ईरान, तिब्बत, अफगानिस्तान, स्पेन आस्ट्रेलिया समेत अन्य विदेशी देशों से छात्रों ने डीयू में दाखिले के लिए आवेदन किए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस बार पाकिस्तान से काफी लोगों ने डीयू के कोर्सेज व उससे संबंधित जानकारी को लेकर सवाल किए हैं। खासकर अंग्रेजी, एमबीए व पीएचडी के लिए सवाल आए हैं। विदेशों में अब यह जागरुकता बढ़ रही है कि डीयू में वैराइटी ऑफ कोर्सेज उपलबध हैं।

लिहाजा देश में छात्रों पहली पंसद डीयू अब विदेशों में भी काफी पॉपुलर हो रहा है।  डॉ. बसरा कहती हैं कि अब बृहस्पतिवार रात पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त होने के बाद आवेदनों की स्क्रूटनी प्रक्रिया शुरू होगी। उल्लेखनीय है कि विदेशी छात्रों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पहले शुरू हो जाती है। स्नातक स्तर पर हर कॉलेज में हर विषय में विदेशी छात्रों का पांच फीसदी कोटा होता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें