फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औचक निरीक्षण में 100 स्कूलों के शिक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि

Fri, 08 Apr 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
टीचर - फोटो : file photo
विज्ञापन
शिक्षा विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को प्रदेश के 245 स्कूलों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में बड़ी लापरवाही सामने आई है। विभाग की ओर से इस पर 100 स्कूलों के शिक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। अनुपस्थित मिले छह शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोक दिया गया है। 16 बीआरसी, एबीआरसी और सीआरसी को मूल तैनाती पर भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


शिक्षा सचिव एवं महानिदेशक डी सेंथिल पांडियन के निर्देश पर बृहस्पतिवार को गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के 245 स्कूलों का औचक निरीक्षण किया गया। विभागीय अधिकारियों ने पाया कि स्कूलों में शिक्षा निदेशालय और महानिदेशालय की ओर से जारी किए गए निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है। 47 स्कूलों में उपचारात्मक शिक्षण कार्य नहीं हो रहा था।

विभिन्न विद्यालयों के छह शिक्षक भी बगैर अवकाश स्वीकृत किए स्कूलों से अनुपस्थित मिले। पांच विद्यालय ऐसे मिले जहां निर्देश के बावजूद सतत एवं मूल्यांकन कार्य नहीं किया जा रहा था।
विज्ञापन


शिक्षा सचिव ने कहा कि बिना अवकाश अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोक दिया गया है। अन्य विद्यालयों के शिक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी। शिक्षा सचिव ने कहा कि कार्य में लापरवाही एवं अन्य कारणों के चलते दो बीआरसी, दो एबीआरसी और 12 सीआरसी को मूल पदों (स्कूलों) में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें