फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIIT एमटेक में दाखिले की परीक्षा 23 को, 11 तक आवेदन

Wed, 06 Apr 2016 11:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी दिल्ली (आईआईआईटी) के एमटेक पाठ्यक्रम कंप्यूटेशनल बायोलॉजी के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इसमें दाखिला गेट स्कोर के आधार पर मिलेगा। दाखिले के इच्छुक छात्र 11 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पाठ्यक्रमों में उन्हीं छात्रों  को दाखिले मिलेेगा जो कि इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन बीई (बैचलर इन इंजीनियरिंग) और बी.टेक कर चुके हों। ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष की परीक्षा दे रहे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


आईआईआईटी के लिए बीते माह 21 मार्च से आवेदन की लाइन खुली हुई है जो कि आगामी 11 अप्रैल को बंद हो जाएगी। आवेदन के आधार पर शार्टलिस्ट छात्रों की सूची 14 अप्रैल को जारी की जाएगी। फिर छात्रों की लिखित परीक्षा और इंटरव्यू 23 अप्रैल को होगी। 25 अप्रैल को फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा। इसमें जगह बनाने वाले छात्रों को दो मई को कैंपस में ही दाखिला लिया जाएगा।

इसमें दाखिले के लिए आवेदकों को  बी.टेक या बीई में 65 फीसदी अंक और उससे पहले की परीक्षाओं में 60 फीसदी अंक जरूरी है, जिसमें 12वीं के परिणाम भी शामिल हैं। हालांकि आरक्षित वर्ग एससी, एसटी और ओबीसी को इसमें पांच फीसदी की छूट मिलेगी। मसलन आरक्षित वर्ग के छात्रों को बी.टेक और बीई में 60 फीसदी और 12वीं में 55 फीसदी अंक पर चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें