काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) के 10वीं (आईसीएसई) व 12वीं (आईएससी) के नतीजे आज दोपहर तीन बजे घोषित होंगे। छात्र अपना रिजल्ट इंटरनेट व एसएमएस के जरिये प्राप्त कर सकेंगे। सीआईएससीई के नतीजे इस बार दो सप्ताह पहले ही जारी किए जा रहे हैं।
वेबसाइट से रिजल्ट प्राप्त करने के लिए छात्रों को सीआईएससीई की वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट पर लॉग इन करने के बाद उन्हें वहां मौजूद रिजल्ट-2016 पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद 10वीं के रिजल्ट के लिए छात्रों को आईसीएसई पर क्लिक करना होगा। जबकि, बारहवीं के छात्रों को आईएससी पर क्लिक करना होगा। रिजल्ट के लिए उन्हें अपना सात अंकों का यूनिक आईडी व स्क्रीन पर आने वाले कैपचा को डालना होगा।
इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद उन्हें रिजल्ट मिल जाएगा। एसएमएस से परिणाम प्राप्त करने के लिए 10वीं के छात्र को आईसीएसई के साथ अपने सात अंकों का यूनिक आईडी नंबर टाइप कर 09248082883 नंबर पर भेजना होगा।
इसी तरह 12वीं के छात्रों को नतीजे जानने के लिए आईएससी के साथ सात अंकों का यूनिक आईडी नंबर टाइप कर इसी नंबर पर भेजना होगा। स्कूल काउंसिल के कैरियर पोर्टल पर जाकर नतीजे ले सकते हैं।