फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमआर यूनिवर्सिटी में इनोस्किल 2016 शुरू 

Sun, 03 Apr 2016 03:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एमआर यूनिवर्सिटी में शनिवार से शुरू हुए इनोस्किल 2016 में छात्रों ने अपनी नई खोज को बखूबी प्रदर्शित किया। इनमें छात्रों द्वारा बनाई गई रोबोटिक्स, गेम और विभिन्न तरह की गाडिय़ां आदि की प्रदर्शनी लगाई गई। इस दौरान छात्रों का जोश दिखते बन रहा था। इसमें यूनिवर्सिटी सहित अन्य इंस्टीट्यूट व कॉलेजों के छात्र शिरकत कर रहे हैं।
विज्ञापन


वाइस चांसलर डॉ. एनसी वाधवा ने छात्रों के इनोवेशन की प्रशंसा की। उनकी पीठ थपथपाई। उन्होंने बारीकि से छात्रों द्वारा तैयार प्रोडक्ट की जानकारी ली। बेहतर कार्य के लिए छात्रों को प्रोत्साहित किया। छात्रों द्वारा बनाए गए रेसिंग कार आदि का प्रदर्शन किया। इन्हें चलाकर छात्रों ने इसकी विशेषता से अवगत कराया।

इनोस्किल का समापन 4 अप्रैल को होगा। डॉ. वाधवा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से एक प्लेटफार्म मिलता है। छात्र एक दूसरे से अपना अनुभव शेयर करते हैं। बदलते समय के अनुसार यह बहुत ही जरूरी है। इससे तकनीकी ज्ञान भी साझा करने का मौका मिलता है।
विज्ञापन


विटेंज कार को भी किया डिस्प्ले
प्रदर्शनी में विटेंज कार को भी डिस्प्ले किया गया। कारों के पास आकर हर कोई अपना एक फोटो क्लिक करा रहा था। पुरानी कारों को डिस्प्ले करने का मकसद इनोस्किल को आकर्षण बना था। इसमें 7 प्रतियोगिताएं हो रही है। चार दिनों तक 19 कार्यशालाएं आयोजित की जाएगी।छात्रों ने दी इनोवेटिक प्रोजेक्ट की जानकारी

पहले दिन रेसिंग कार की धूम रही
ज्यादातर छात्रों ने रेसिंग कार तैयार की थे। इसका डिस्प्ले टी-ब्लॉक में किया गया था। विजिटर्स को छात्र रेसिंग कार की खूबिया बता रहे थे। छात्रों के साथ विजिटर्स की बातचीत के लिए खोपचे तैयार किए गए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें