फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPU: बीबीए/बीसीए में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, देखें शेड्यूल

Sat, 26 Mar 2016 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
कोर्स में प्रवेश करने के लिए 16 मई तक छात्रों को आवेदन करने की अंतिम तिथि तय की गई है। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के एवालॉज स्थित यूसीबीएस (यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट आफ बिजनेस स्टडीज ) के बीबीए और बीसीएस यूजी डिग्री कोर्स में प्रवेश की प्रक्रिया 16 अप्रैल से शुरू होगी। 16 अप्रैल को संस्थान में प्रोस्पेक्टस मिलना शुरू होंगे।
विज्ञापन


कोर्स में प्रवेश करने के लिए 16 मई तक छात्रों को आवेदन करने की अंतिम तिथि तय की गई है। संस्थान के निदेशक प्रो. एसएस नारटा ने बताया कि इन दोनों कोर्स में प्रवेश लेने के लिए दो जून को प्रवेश परीक्षा होगी। इस प्रवेश परीक्षा और इसके बाद प्रवेश को तय जीडी और अन्य प्रक्रिया पूरी करने पर ही छात्रों के प्रवेश की सूची तैयार की जाएगी।

उन्होंने बताया कि प्रबंधन के यूजी कोर्स शुरू करने वाला यह एचपीयू का सबसे पुराना संस्थान है। 1995 से लेकर चल रहे इस संस्थान में अब तक कई बैच पास आउट हो चुके है। उन्होंने कहा कि छात्र प्रवेश के लिए तय शेड्यूल के मुताबिक आवेदन करें।  
विज्ञापन


किस कोर्स में कितनी सीटें
बीबीए कोर्स की कुल 64 सीटों में से 40 सीटें सब्सिडाइज्ड, 20 नॉन सब्सिडाइज्ड, तीन वार्ड ऑफ एचपीयू कर्मचारी और एक सीट सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए आरक्षित रखी गई है। बीसीए के लिए तय 54 सीटों में 30 सब्सिडाइज्ड, बीस नान सब्सिडाइज्ड जबकि तीन विवि कर्मियों के बच्चों और एक सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए सीट आरक्षित रखी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें