123 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए उत्तीर्ण घोषित किया गया है।
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2016 का परिणाम घोषित किया है। 28 फरवरी को 11 पद भरने के लिए शिमला और धर्मशाला में 12 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी।
इसके लिए 4716 आवेदकों ने आवेदन किया था, जिसमें से 3524 आवेदकों को अस्थायी रूप से प्रारंभिक परीक्षा में प्रवेश दिया गया। इनमें से 2058 परीक्षार्थियों नें प्रारंभिक परीक्षा में भाग लिया। इस परीक्षा के आधार पर निम्नलिखित 123 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए उत्तीर्ण घोषित किया गया है।
आयोग के उप उपसचिव त्रिलोक सिंह चौहान ने कहा है कि उत्तीर्ण उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए दर्शाई गई समयसारिणी के अनुसार हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के परीक्षा हॉल में परीक्षा शुरू होने से लगभग आधा घंटा पहले अपना एक पासपोर्ट साइज फोटो सहित परीक्षा केंद्र में उपस्थित हों।
परीक्षा के लिए कोई सूचना अलग से नहीं भेजी जाएगी। इस विषय में किसी प्रकार की जानकारी के लिए हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस को सुबह 10 बजे से 5 बजे सायं तक टोल फ्री नंबर 18001808004 पर संपर्क किया जा सकता है।