आईआईटी के 90 फीसदी स्टूडेंटों को जॉब मिल गई है। फेसबुक ने प्री प्लेसमेंट में एक करोड़ रुपये का सालाना वेतन पैकेज ऑफर किया। इस कंपनी ने चार स्टूडेंट को जॉब दी है।
सबसे ज्यादा सालाना वेतन पैकेज (1.80 करोड़) ओरैकल ने बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के स्टूडेंट को दिया है। यह अब तक का सबसे बड़ा वेतन पैकेज है। सत्र 2014-15 में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के स्टूडेंट को ही 1.50 करोड़ रुपये का सालाना वेतन पैकेज मिला था।
आईआईटी में अंतिम चरण का कैंपस सेलेक्शन कराया जा रहा। 31 मार्च तक कंपनियां आएंगी। रिटेन टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन (जीडी) और पर्सनल इंटरव्यू (पीआई) के बाद स्टूडेंटों का सेलेक्शन होगा।
इससे पहले करीब 250 कंपनियां आईं और सबने करीब 950 स्टूडेंटों को जॉब दी है। आईआईटी के प्लेसमेंट अधिकारी प्रो. दीपू फिलिप ने बताया कि इस बार बीटेक, एमटेक, एमएससी, एमबीए, पीएचडी, एमडैस, बीटेक-एमटेक और बीएस-एमएस डुवल डिग्री प्रोग्राम के 1450 स्टूडेंटों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
250 स्टूडेंट ने नौकरी ठुकराकर रिसर्च करने का लिया फैसला
स्टूडेंट
- फोटो : demo pic
इसमें से 250 स्टूडेंटों ने कैंपस सेलेक्शन की प्रक्रिया से खुद को अलग कर दिया। सभी ने कहा कि पीजी एजूकेशन और रिसर्च पर फोकस करेंगे। 150 स्टूडेंटों को प्री प्लेसमेंट (पढ़ाई के बाद प्रशिक्षण, फिर जॉब) मिल गया।
इस हिसाब से 1050 स्टूडेंटों का कैंपस सेलेक्शन कराया जाना था। अब तक 950 स्टूडेंटों को जॉब मिल चुकी है। जो स्टूडेंट बचे हैं, उनका सेलेक्शन करने कंपनियां आ रही हैं। बीटेक-एमटेक डुवल डिग्री प्रोग्राम के स्टूडेंटों की डिमांड बढ़ी है।
प्लेसमेंट अधिकारी ने बताया कि कैंपस सेलेक्शन में पिछली बार (2014-15) की अपेक्षा इस बार (2015-16) 15 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। सेलेक्शन करने वाली राष्ट्रीय, बहुराष्ट्रीय कंपनियों की संख्या बढ़ी है। इस बार भी कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के स्टूडेंटों को बेहतरीन वेतन पैकेज मिला है।
आईआईटी के डिप्टी डायरेक्टर प्रो. मेक इन इंडिया और स्टार्ट अप इंडिया का असर कैंपस सेलेक्शन में देखने को मिला है। बहुराष्ट्रीय कंपनियां अब भारत में अपना बिजनेस सेंटर बनाना चाहती हैं। इसलिए आईआईटियंस के सेलेक्शन में बढ़ोतरी आई है। बैंक ऑफ अमेरिका ने पहली बार आईआईटी में कैंपस सेलेक्शन किया।