फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजी और शास्त्री कक्षाओं की फाइनल डेटशीट जारी

Mon, 02 May 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
प्रदेश विश्वविद्यालय ने रूसा सीबीसीएस के तहत यूजी कोर्स की तीन मई से शुरू होने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं की अंतिम डेटशीट जारी कर दी है। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने रूसा सीबीसीएस के तहत यूजी कोर्स बीए/बीएससी/ बीकॉम के दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर की तीन मई से शुरू होने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं की अंतिम डेटशीट जारी कर दी है।
विज्ञापन


परीक्षा शेड्यूल में हो रहे टकराव और अन्य समस्याओं का हल करने के लिए दोबारा से शेड्यूल की गई डेटशीट विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है। विवि के परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी ने कहा कि छात्र इसे साइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही विवि ने शास्त्री दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर, बीसीए, बीबीए सेमेस्टर परीक्षा की फाइनल डेटशीट भी साइट पर उपलब्ध करवाई है।

बीए एलएलबी कोर्स का प्रवेश दो मई से
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के एवालॉज स्थित यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज में नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश की प्रक्रिया दो मई से शुरू होगी। इसके लिए संस्थान में प्रोस्पेक्ट्स उपलब्ध रहेंगे। पांच वर्षीय बीए एलएलबी ऑनर्स इंटीग्रेटेड कोर्स में प्रवेश जमा दो की परीक्षा के आधार पर मिलेगा।
विज्ञापन


इसके लिए सामान्य श्रेणी में जमा दो परीक्षा में 45 फीसदी और आरक्षित एससी और एसटी वर्ग के लिए 40 फीसदी प्राप्तांक वाले छात्र पात्र होंगे। संस्थान के निदेशक प्रो. रघुविंद्र सिंह ने बताया कि इच्छुक छात्र संस्थान के काउंटर पर ग्यारह सौ और डाक से प्रोस्पेक्ट्स प्राप्त करने के लिए 1200 फीस देनी होगी।

अधिक जानकारी के लिए छात्र संस्थान के लैंडलाइन नंबर 0177-2651586 पर संपर्क कर सकते हैं, वहीं विवि की वेबसाइट से भी संस्थान से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें